बहराइच: 'पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे-उन्नत समाज बनाएंगे', महिलाओं के मध्य चलाया साक्षरता अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नंदलाल ग्राम पंचायत में रविवार को महिलाओं के मध्य साक्षरता अभियान चलाया गया। जिसका टैग लाइन 'मेरा हस्ताक्षर, मेरी पहचान'  निर्धारित किया गया। इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने भागीदारी की और अपने आप को साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया।

फखरपुर विकास खंड के ग्राम नंदवल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने साक्षरता को लेकर जागरूकता दर्शाते हुए नारा दिया कि मेरा हस्ताक्षर, मेरी पहचान है। गाँव में जागरूकता के लिए ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकालकर साक्षरता के नारे लगाए। हस्ताक्षर अभियान पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो देवयानी शिल्पकार के द्वारा किया गया। जिसमें देवयानी शिल्पकार ने महिलाओं को साक्षरता के महत्व को बताया। इसके बाद महिलाओं में साक्षरता एवं पढ़ाई के प्रति जागरूकता आई और महिलाओं ने स्वयं को साक्षर बनाने का बीड़ा लेते हुए हस्ताक्षर के अभ्यास का कार्य शुरू किया। 

आपको बता दें कि गांधी फेलो देवयानी शिल्पकार इन दिनों फेलोशिप की प्रक्रिया के तहत 20 दिन हेतु ग्राम प्रवास पर है। इसी दौरान देवयानी ने महिलाओं के मध्य साक्षरता के अभाव को देखते हुए उन्हें जागरूक कर साक्षर बनाने का अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर सती, प्रभा एवं अलका ने साथ दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी, सहायिका शीला एवं प्रधान सचिव प्रभा भी मौजूद रही। आंगनबाड़ी पुष्पा ने महिलाओं को एकत्रित कर साक्षरता अभियान को गति दी। इस दौरान गांव की महिलाएं और सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -IOA के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- जांच में बृजभूषण मिले निर्दोष तो खिलाड़ियों से वापिस लिए जाएं Medal  

संबंधित समाचार