बरेली: 29 जनवरी को होगा गरीब नवाज़ का कुल शरीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ख्वाजा गरीब नवाज का कुल 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। रविवार को अजमेर में चांद नज़र नही आया और न ही कही से शरई शहादत मिली। लिहाजा 24 जनवरी को चांद की पहली तारीख होगी। गरीब नवाज़ का कुल 6 रजब को होता है। लिहाजा 6 रजब 29 जनवरी रविवार को होगी।

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इसी दिन अजमेर शरीफ के साथ दरगाह आला हज़रत पर भी गरीब नवाज़ की महफ़िल दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां की सदारत में सजाई जाएगी। सुबह 10 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय बचत कार्यालय में लगी आग, फाइलें जलकर हुईं खाक

संबंधित समाचार