बरेली: राष्ट्रीय बचत कार्यालय में लगी आग, फाइलें जलकर हुईं खाक
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय बचत कार्यालय में बिजली मीटर में हुए शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे कार्यालय में रखीं अधिकांश फाइलें जल गईं। दमकल कर्मियों के पहुंचने के पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय बचत कार्यालय के कर्मचारी पंकज सक्सेना ने मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को बताया कि रविवार सुबह कमरे से अचानक धुंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। कार्यालय के ऊपर बने कमरे में रह रहे कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी। तब तक कार्यालय में आग फैल चुकी थी। आस-पास के लोग व कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। इस बीच पुलिस और दमकल कर्मी भी मौके पर आ गए। कार्यालय में रखीं ज्यादातर फाइलें जल गईं।
यह भी पढ़ें- बरेली: सात दिन बाद होनी थी शादी, रेलवे कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत
