मुजफ्फरनगर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रतनपुरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथुन दीक्षित ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंडावली गांव के निवासी युवक सुधीर कुमार (30) और विकास (21) की मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि रविवार की रात जब घटना हुई तब दोनों युवक जिले के खतौली से रात 12 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव मंडावली लौट रहे थे। एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन का चालक घटना के बाद फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद की टिप्पणी पर मचा घमासना, VHP नेता बोले- पागलखाने में भर्ती कराया जाए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता