E फॉर एम्पलाई V फॉर विला M फॉर मनी- योगी के मंत्री संजय निषाद ने बताया EVM फुल फॉर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती जिले में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सूबे की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद का जिला पंचायत के रिसोर्सेज भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 2024 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री ने ईवीएम को नोट छापने वाली मशीन बताई और ईवीएम का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि E फॉर एम्पलाई V फॉर विला M फार मनी बताया जो कहीं ना कहीं ईवीएम पर भी उन्होंने सवालिया निशान खड़े कर दिए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने भगवान बुद्ध की तपोस्थली का भ्रमण भी किया।  

वहीं डॉक्टर संजय निषाद ने अगले महीने होने वाले इलाहाबाद में निषाद पार्टी के एक भव्य कार्यक्रम के लिए लोगों को बुलावा भी दिया। अपने भाषण के दौरान कई जगह कैबिनेट मंत्री अपने कार्यकर्ताओं पर फटकार लगते हुए भी नजर आए, जबकि स्टेज से मंत्री ने सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को आदेश भी दे दिया कि कार्यकर्ताओं की जोरदार खातिरदारी करें।

यह भी पढ़ें:-Ramacharitmanas controversy: स्वामी के बयान से सपा का किनारा, मुसलमानों ने भी जताया विरोध, जानें किसने क्या कहा...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म