Uttarakhand: पूर्व CM हरीश रावत ने की CM धामी की तारीफ, बोले- 'प्रतिद्वंद्वियों सावधान हो जाओ', जाने क्यों

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राजनीति में नेता एक दूसरे पर लगातार वॉर करते रहते हैं। लेकिन जब वही नेता सत्ता पक्ष की तारीफ कर दे तो एकदम मामला अलग हो जाता है और लोग एक दूसरे के बारें में तरह- तरह की बातें करते नजर आते है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर राजनीति के बाजार को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भविष्य के उनके प्रतिद्वंद्वियों को सावधान हो जाना चाहिए।

दरअसल एक दिन पहले शनिवार को जोशीमठ के मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला था।

पूरा ट्वीट यहां देखें - Click here 

मुख्यमंत्री ने देर तक प्रतिनिधिमंडल को समय दिया और उनकी बातों को गौर से सुना। रविवार को इस मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत की एक पोस्ट सामने आई। जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में सीएम की तारीफ की है। रावत ने लिखा कि कांग्रेस के लोग जब सीएम से मिले तो उसमें कई सुझाव, आलोचनात्मक और तीक्ष्ण सवाल भी थे। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहेगी।

Also Read: Patwari Paper Leak: आरोपी चाचा- भतीजे को रिसॉर्ट लेकर पहुंची एसआईटी, जांच जारी - Amrit Vichar

संबंधित समाचार