बहराइच में सिलेंडर विस्फोट से उड़े तीन मकान, किशोरी की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत झाला में सोमवार को बड़ी वारदात हो गई। घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे तीन मकान पूरी तरह से जमीजोंद हो गए। मलबे में दबकर एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनको अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

वहीं एक बालक का सिर्फ आधा पैर मिला है, उसके अन्य शरीफ का हिस्सा मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मलबे को हटवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाया जा रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला निवासी शब्बीर कि 16 वर्षीय पुत्री निशा सोमवार को घर में सिलेंडर से गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया।

विस्फोट होने के चलते शब्बीर पड़ोसी सफीक और जलील का मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट होने से निशा की मौत हो गई। जबकि शफीक की दो बेटियां घायल हो गई। वहीं एक बालक का एक पैर भी मिला है। जबकि उसके शरीर का अन्य हिस्सा मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पक्के मकान के मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Image Amrit Vichar(17)

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट से हादसा हुआ है। वहीं मौके पर कुछ गोला पटाखा के खोखले भी बरामद हुए हैं। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। 

अजमेर गए हैं जमील
झाला गांव निवासी जमील का मकान भी मलबे में तब्दील हो गया है। लेकिन जमील इस समय अजमेर यात्रा पर गए हैं। परिवार के अन्य लोग मौके से गायब हैं।

यह भी पढ़ें:-सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया गया जागरुक

संबंधित समाचार