अखिलेश का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, Tweet कर लिखा 'जनता 2024 में भाजपा को केंद्र से हटा देगी'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा देगी। उन्होंने भाजपा पर ‘‘नफरत की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया और उसे बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

सपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने अमीर को (और) अमीर बनाकर आम जनता को गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और महंगाई के साथ नफ़रत की राजनीति दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के शासनकाल में देश आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और राजनीतिक रूप से सालों पीछे चला गया है।’’ यादव ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा की हार होगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2024 के चुनाव में जनता भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट हरा देगी, दिल्ली से हटा देगी।’’

 

उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा का 64 और सहयोगी अपना दल (एस) का दो सीट पर कब्जा है जबकि 10 सीट बहुजन समाज पार्टी, तीन सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट कांग्रेस के पास है।

ये भी पढ़ें -E फॉर एम्पलाई V फॉर विला M फॉर मनी- योगी के मंत्री संजय निषाद ने बताया EVM फुल फॉर्म 

संबंधित समाचार