बरेली : महिला ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप, कहा- दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित, SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में एक महिला का आरोप है कि दहेज की खातिर उसके ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया है। यहां तक कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

क्या है मामला ? 
थाना किला के सवालेनगर निवासी महिला का आरोप है उसकी शादी 4 साल पहले किच्छा (उत्तराखंड) के युवक के साथ हुई थी। सास-ससुर ने उनका दहेज की खातिर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। इस बीच उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने जब इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उसे मारपीट कर उसके ढाई साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : बरेली : नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर किया यातायात के प्रति जागरूक, देखें Video

संबंधित समाचार