भादरा में महाशिवरात्रि महोत्सव 8 फरवरी से, 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीगंगानगर। अखिल भारत वर्षीय धर्मसंघ एवं स्वामी करपात्री फांउडेशन के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भादरा में स्थित प्रबल महाराज की कुटिया में भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं गौ सेवार्थ होगा। इसके तहत आठ से 18 फरवरी तक शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

इसके बाद 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। युवा तपस्वी संत डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में समर्थश्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर 2 से 6 बजे तक होगा।

भागवत कथा से पहले रोजाना सुबह 8 से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2 से शाम 6 बजे तक 100 कुंडीय पंचदेव महायज्ञ भी होगा। श्रीमद भागवत कथा के अंत में रोजाना सांय 6 बजे आरती होगी। 18 फरवरी को सांय 7 बजे से सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक होगा। 19 फरवरी को सुबह से ही भंडारा होगा। 

ये भी पढ़ें : बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, सात अन्य बीमार 

संबंधित समाचार