अनपढ़ लड़के से नहीं करूंगी शादी ...रुपए की गिनती करने में कमजोर निकला दूल्हा तो बोली दुल्हन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी इसलिए तोड़ दी क्योंकि दूल्हा कुछ नोटों को नहीं गिन पाया। दरअसल द्वारचार के दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए, लेकिन रुपये तो दूर वह रेजगारी भी नहीं गिन सका। इसकी जानकारी जैसे ही युवती को मिली। उसने अनपढ़ लड़के से विवाह करने से मना कर दिया।

युवती ने कहा कि यह जिंदगी का मामला है। अंगूठा टेक से शादी नहीं करूंगी। वर पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। युवती की मां ने बताया कि दूल्हा अनपढ़ है। मेरी बेटी हाईस्कूल पास है।ऐसे में दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां तय हुआ कि दोनों पक्षों के बीच कोई लेनदेन नहीं होगा। इसके बाद बारात वापस लौट गयी।

बता दें कि शादी की रस्मों के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुजारी को ‘आदमी के व्यवहार पर शक’ हुआ और उसने लड़की के परिवार को सूचित किया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई और पुलिस को बुलाया गया। दुल्हन के परिवार ने दावा किया कि शादी के दिन तक वे इस बात से अनजान थे कि 23 वर्षीय दूल्हा ‘मानसिक रूप से कमजोर’ है। दुल्हन के भाई मोहित ने कहा, “शादियां आमतौर पर नेकनीयत से होती हैं और मध्यस्थ एक करीबी रिश्तेदार था। 

इसलिए हमने उस पर भरोसा किया और उस लड़के से नहीं मिले। जब पुजारी ने हमें उसके अजीब व्यवहार के बारे में बताया, तो हमने एक परीक्षण करने का फैसला किया और उसे 10 रुपये के 30 नोट दिए, जिसे वह गिन नहीं सका। उसकी हालत जानने के बाद रीता ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की के शादी से इंकार करने के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा जिसने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन दुल्हन नहीं मानी तो बारात को वापस लौटना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद में तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की 1.45 करोड़ की संपत्ति को किया गया कुर्क

संबंधित समाचार