अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में 27 जनवरी से होगा मृत्युंजय सम्मेलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 संगोष्ठी में चिकित्सा, विज्ञान व अध्यात्मिक विभूतियां देंगी व्याख्यान

अयोध्या, अमृत विचार। श्री शंकराचार्य वांग्मय सेवा परिषद द्वारा तीन दिवसीय मृत्युंजय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 27 जनवरी से होगा। सम्मेलन में जन्म-मरण व पुनर्जन्म विषयक संगोष्ठी में चिकित्सा, विज्ञान व आध्यात्मिक विभूतियां अपना व्याख्यान देंगी। अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि एस व्यासा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. नागेन्द्र एचआर होंगे । इस अवसर पर भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्र एवं शिक्षक शांकर संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आचार्य शंकर भारती महास्वामी का अंत में आर्शीवचन होगा। 

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को यह  संदेश देना है कि दुर्लभ मनुष्य जन्म को सुखी एवं प्रसन्न कैसे बनाया जा सकता है व मनुष्य मृत्यु के भय से कैसे मुक्त हो सकता है। इस आयोजन के एक कमेटी भी गठित की गयी है। कमेटी में पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय प्रो. मनोज दीक्षित,  प्रधानाचार्य दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या प्रो. सत्यजीत वर्मा , बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. बीके शुक्ल,  एमिटी यूनीवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति प्रो. बीबी शर्मा व प्रो. प्रीतम ,  बोरा ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन लखनऊ के निदेशक व विधायक डा. नीरज बोरा, पूर्व डायरेक्टर एम्स भोपाल प्रो. संदीप कुमार , देवा अस्पताल अयोध्या के निदेशक डा. रजनीश वर्मा व  सीनियर चेस्ट फीजिशियन डा. केएस मिश्र शामिल हैं।

बताया गया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द करेंगे। सम्मेलन के प्रमुख व्याख्याता  महावीर ग्रुप आफ इन्सटीट्युशन्स बिहार के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल व इंटीग्रेटिड मेडिसिन निमहाँस बेंगलूरू के प्रो. प्रो. पद्मश्री डा. वीएन गंगाधर, गॅस्ट्रोसर्जन जीबी  अस्तपताल डा. वागीश भट्ट, साइकेंट्री एम्स दिल्ली के प्रो. राजेश होंगे। इस कॉन्फ्रेन्स में देश भर से लगभग पांच सौ बुद्धिजीवी प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों सहभागिता अपेक्षित है।

ये भी पढ़ें -रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर फंसे स्वामी प्रसाद, लखनऊ में शिकायत दर्ज

संबंधित समाचार