हीरो इलेक्ट्रिक ने बैटरी प्रबंधन के लिए मैक्सवेल के साथ की साझेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हीरो इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने उन्नत बैटरी प्रबंधन प्रणालियों की आपूर्ति के लिए मैक्सवेल एनर्जी सिस्टम्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत मैक्सवेल अगले तीन वर्षों में अपने बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस) की 10 लाख से अधिक इकाइयों की आपूर्ति हीरो इलेक्ट्रिक को करेगी। 

ये भी पढ़ें- पंजाब में कपास, मक्का की पैदावार में 2050 तक 11 और 13 प्रतिशत की कमी का अनुमान 

हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने कहा कि मैक्सवेल का बीएमएस समाधान कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित और प्रदर्शन-केंद्रित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मुहैया कराने में मदद करेगा। गिल ने कहा, "यह साझेदारी हमें स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला बनाने और ‘मेक इन इंडिया मिशन’ का समर्थन करने में मदद करेगी, जिससे हमारी आयात निर्भरता कम हो जाएगी।" बयान के मुताबिक, दोनों साझेदार भारतीय ‘ईवी’ बाजार के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की एक नई श्रृंखला लाने पर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- Maruti डिजायर को टक्कर देने Hyundai ने नई ऑरा की पेश, कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू

 

संबंधित समाचार