काशीपुर: सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना कुंडा क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी नवीन वर्मा की वर्मा ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने शुक्रवार देर रात शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए डीबीआर भी अपने साथ ले गए हैं, जिससे उनकी पहचान न हो सके और वह पुलिस की पकड़ में न आ सके, लेकिन नवीन वर्मा की दुकान के बाद चोरों ने एक अन्य दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। इस दौरान एक चोर उस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस चोरों की तलाश में आसपास के अलावा यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है। कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की शिनाख्त कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार