जौनपुर : गायत्री महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा,वातावरण हुआ भक्तिमय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देल्हुपुर गांव के काली मंदिर पर आज सोमवार को गायत्री महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं व पुरुष बच्चे बच्चियों ने पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा में हिस्सा लिया।

यह कलश यात्रा देल्हुपुर के काली मंदिर से प्रारंभ हुआ और क्षेत्र के सुदनीपुर,सदलपुर,सोइथा, शितलगंज के रास्ते देल्हुपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुची जहां पर कलशपूजन पंडित द्वारा कराया गया। पंडित कमलेश मिश्र ने कहा कि यह कलश समृद्धि को बढ़ाता है इसलिए महिलाओं को कलश धारण करना बहुत शुभ माना जाता है।

जन्म जन्मांतर के पापों का अंत होता है। इस मौके पर ब्रम्हदेव मिश्र,लालमणि मिश्र,श्याम नारायण शुक्ल,छोटेलाल यादव,विजय यादव,देवेंद्र मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्र ने किया।

यह भी पढ़ें : बहराइच : साहब...मै जिंदा हूं की तख्ती लेकर ब्लॉक पहुंची महिला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म