अयोध्या : तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी नगर निकायों की कमान

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

नगर निगम, नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों की कमेटी के अध्यक्ष बने डीएम, होंगे दो सदस्य 

अमृत विचार, अयोध्या। नगर निकार्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निकायों के कार्याे के प्रबधन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। जनपद अयोध्या की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने कमान संभाल ली है। वहीं नगर निगम अयोध्या की तीन सदस्यीय कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष और नगर आयुक्त तथा एडीएम प्रशासन सदस्य नामित हुए हैं। वहीं जिले की तीन नई नगर पंचायतों में प्रशासक की तैनाती की गयी है।  

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका रुदौली और नगर पंचायत गोसाईंगंज के बोर्ड का कार्यकाल विगत 5 जनवरी को समाप्त हो चुका है। यहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। इस कमेटी में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय व अपर जिलाधिकारी प्रशासन और वहां के अधिशाषी अधिकारी सदस्य बनाये गये हैं।  दूसरी ओर नगर पंचायत भदरसा व बीकापुर में भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कमान संभाल ली है। 

जिले की तीन नवगठित नगर पंचायतों में प्रशासक की तैनाती की गयी है। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के प्रशासन एसडीएम रुदौली बनाये गये हैं। वहीं नगर पंचायत कुमारगंज और नगर पंचायत खिरौनी के प्रशासन एडीएम प्रशासन बनाये गये हैं। नगर निगम अयोध्या के बोर्ड का भी कार्यकाल 23 जनवरी को समाप्त हो गया। नगर निगम में भी तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी है जबकि नगर आयुक्त और प्रभारी स्थानीय निकाय व एडीएम प्रशासन सदस्य बनाये गये हैं। इस कमेटी ने तत्काल प्रभाव से अपना काम भी शुरू कर दिया है। 

कमेटी के पास होगा प्रशासनिक व पर्यवेक्षण का जिम्मा

शासन के निर्देश पर नगर निकायों में बनायी गई कमेटी के पास केवल प्रशासनिक व पर्यवेक्षण का दायित्व होगा। यह कमेटी केवल दैनिक प्रशासनिक कार्यों एवं पूर्व से चल रही विकास योजनाओं के पर्यवेक्षण व क्रियान्वयन को सुचारू रूप से सम्पादित करेगी।

यह भी पढ़ें : बहराइच : युवक के खाते से दरोगा ने धमकी देकर निकलवा लिया 25 हजार

संबंधित समाचार