Video : CM शिवराज बोले- पाकिस्तान परस्ती का है कांग्रेस का डीएनए, अनुसूचित जनजाति वर्ग की बैठक पर साधा निशाना

Video : CM शिवराज बोले- पाकिस्तान परस्ती का है कांग्रेस का डीएनए, अनुसूचित जनजाति वर्ग की बैठक पर साधा निशाना

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है,दिग्विजय सिंह जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं: मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी..ये देशभक्ति नहीं है।

CM शिवराज ने कहा, राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं और दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..इससे वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

सीएम ने कहा, कांग्रेस कभी सर्जिकल स्ट्राइक के, कभी रामसेतु और कभी श्री राम के अस्तित्व के सबूत मांगती रहती है। श्री सिंह इस समय राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं और इस प्रकार के सबूत मांग रहे हैं।

वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से जवाब मांगा कि उनकी ये कैसी 'भारत जोड़ो' यात्रा है, जिसमें टुकड़े-टुकड़े गैंग उनके साथ है। राहुल गांधी भी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। ये देशभक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी श्री सिंह के राज में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ हुआ करता था। कांग्रेस कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप ना करे। 

कांग्रेस की अनुसूचित जनजाति वर्ग की बैठक पर शिवराज ने साधा निशाना 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अनुसूचित जनजाति वर्ग को लेकर आयोजित बैठक पर निशाना साधते हुए आज कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को दी जाने वाली राशि बंद क्यों की।

चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें पता चला है कि कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को लेकर बैठक बुलाई है। इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जिस कांग्रेस ने पेसा अधिनियम लागू नहीं किया, क्या उसे जनजाति वर्ग की बात करने का कोई हक है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ केवल वचन पत्र में इस वर्ग से जुड़ी बातें लिखने का ढोंग करते हैं। 

कांग्रेस ने विभिन्न स्थानों का नामकरण आदिवासी महापुरुषों के नाम पर क्यों नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा कई स्थानों का नामकरण आदिवासी जननायकों के नाम पर करने का उल्लेख भी किया। इसी क्रम में उन्होंने श्री कमलनाथ से सवाल किया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे बैगा, सहरिया और भारिया की महिलाओं को जो एक हजार रुपए प्रतिमाह की राशि देती थी, उसे 15 महीने में कांग्रेस ने अपनी सरकार में क्यों बंद कर दिया। 

ये भी पढ़ें : दिल्ली: महापौर के चुनाव के मद्देनजर नगरपालिका भवन में सुरक्षा बल की भारी तैनाती