Kanpur Boat Club में जाने वाले हर विजिटर का होगा बीमा, घने जंगल से होकर पहुंचते लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर बोट क्लब में जाने वाले विजिटर का बीमा होगा।

कानपुर बोट क्लब में जाने वाले हर विजिटर का बीमा होगा। प्रवेश शुल्क के साथ ही बीमा का शुल्क भी जोड़ा जाएगा। घने जंगल से होकर बोट क्लब तक लोग पहुंचते।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। कानपुर बोट क्लब घूमने जाने वाले हर दर्शक (विजिटर) का बीमा होगा। बोट क्लब जाने वाले रास्ते में जंगल होने और गंगा तट पर बने होने की वजह से यहां हर वक्त अनहोनी का डर रहता है। जिसको देखते हुए ही अधिकारियों ने बीमा को जरूरी बताया है। बोट क्लब के प्रवेश शुल्क के साथ ही बीमा का शुल्क भी जोड़ा जाएगा। इसको लेकर बीमा कंपनियों से अधिकारी संपर्क में हैं। एक अनुमानित 5 लाख तक का बीमा हर एक विजिटर का कराया जाना है।

वाराणसी के बाद कानपुर में गंगा की लहरों पर जल क्रीड़ा का रोमांच 24 दिसंबर से शुरू हुआ है। गंगा बैराज पर बने कानपुर बोट क्लब में शहरवासी  पहुंच रहे हैं। जहां लोग बोटिंग, गंगा आरती, खाना-पीने का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन के साथ, लेजर शो, बोट राइडिंग, मॉर्निंग वाक भी यहां करने की सुविधा है। इसके लिए यहां प्रवेश के लिये न्यूनतम 50 तो अधिकतम 100 रुपये शुल्क रखा गया है।

वहीं, बोट राइड के लिये कम से कम 175 रुपये तय हुये हैं। अभी जो शुल्क लग रहा है उसमें लोगों से बीमा का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बोट क्लब आने वाले दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए अब टिकट के साथ ही बीमा की राशि भी जल्द जोड़ी जाएगी। ताकि, किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यहां सुरक्षा के खास प्रबंध

बोट क्लब में अधिकारियों ने दर्शकों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। बिना लाइफ सपोर्ट के गंगा में उतरने की इजाजत नहीं है। वहीं, प्रवेश द्वार से बोट क्लब के मुख्य गेट तक कई 10 गार्ड भी लगाए गए हैं। क्योंकि इस रास्ते के आस-पास घने जंगल है। इसके लिए प्रतिबंधित क्षेत्र लिख बोर्ड भी लगाया गया है। गार्ड किसी भी दर्शक को रास्ते में रुकने की अनुमति नहीं देते हैं। वहीं, एंबुलेंस भी हर वक्त तैयार रहती है।

लहरों में बोटिंग का मजा

बोट राइड, वाटर स्कूटर राइड, स्पीड मोटर बोट, ड्रैगन बोट 

इस वजह से उठाया जाएगा कदम

- प्रवेश मार्ग के दोनों ओर बड़े-बड़े पेड़ लगे हैं।
- मार्ग में आवारा जानवरों के प्रवेश का भी खतरा रहता है।
- पिछले कई दिनों से गंगा के आस-पास लैपर्ड का खतरा बना है। 
- गंगा नदी का पानी उफान पर रहता है।
- मार्ग पर सांप-बिच्छू होने का भी खतरा बना रहता है।

कानपुर बोट क्लब समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। दर्शकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को दर्शकों का बीमा करने संबंधी निर्देश दिए हैं।- डॉ. राजशेखर, मंडलायुक्त

संबंधित समाचार