हल्द्वानीः गणतंत्र दिवस के बाद छिन सकती है कई थानेदारों की कुर्सी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आईजी की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने वाले थानेदारों की कुर्सी जल्द छिन सकती है। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के बाद कुमाऊं के कुछ थानों और कोतवाली में नए थानेदार और कोतवाल नजर आएंगे। थानों के लिए काबिल थानेदारों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। 

आईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे पूर्व में ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अच्छा काम करने वालों को मनमाफिक पोस्टिंग मिलेगी और जो काम नहीं करेंगे उनका तबादला पहाड़ी जिलों में कर दिया जाएगा। इसी के साथ आईजी ने थानेदार से लेकर पुलिस के अंतिम कर्मचारी कांस्टेबल तक को टास्क दिया था। जिसके तहत बीते शुक्रवार को आईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं के सभी थानेदारों की समीक्षा की थी। उसी दिन कयास लगा लिए गए थे कि निचले पायदान पर आने वाले थानेदारों की कुर्सी छिनना तय है और अब यह खबर और पुख्ता हो रही है। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के बाद कुमाऊं के चार थानेदारों की छुट्टी कर दी जाएगी।

आईजी की समीक्षा में ये थाने आए थे निचले पायदान पर

 

कुमाऊं के थानों के मूल्यांकन में मैदानी क्षेत्र 25 थानों में से प्रथम पांच थाने आईटीआई, जसपुर, केलाखेड़ा, किच्छा व कुण्डा थे। जबकि अन्तिम पांच ट्राजिंट कैम्प, काठगोदाम, बाजपुर, रामनगर और मुखानी थे। इसी तरह पर्वतीय क्षेत्र के 46  थानों में रैकिंग के आधार पर प्रथम पांच थाने पिथौरागढ, लमगड़ा, दन्या, रीठा व महिला थाना थे। जबकि अन्तिम पांच में पंचेश्वर, लोहाघाट, गंगोलीहाट, तामली व भवाली थाने थे। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः जब्त की जा रही जालसाज रितेश की करोड़ों की संपत्ति - Amrit Vichar

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात