उन्नाव में दो गोदामों में देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी
अमृत विचार, अमृत विचार। उन्नाव शहर के बड़े चौराहा में बीती देर रात एक बुक डिपो व गारमेंट शाप के गोदामों में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इमारत से धुंआ उठता देख पुलिस व दमकल को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे दमकल जवानों को आग बेसमेंट में होने के कारण उसे बुझाने लिए के दीवार तोड़नी पड़ी। पानी की फुहारे डाल घंटो की मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया जा सका। जिस स्थान की यह घटना वह शहर का व्यस्ततम इलाका है। यही घटना अगर दिन में होती तो रेस्क्यू में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
उन्नाव शहर के सदर बाजार में बड़ा चौराहा पर कचेहरी ओवर ब्रिज की सर्विस लेन पर जेके टॉवर नाम की बिल्डिंग है। इसके बेसमेंट एक बुक डिपो व ऊलेन गारमेंट के गोदाम है। मंगलवार देर रात इन गोदामों में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख आस पास बने घरो में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने सबमर्शिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने का उपक्रम शुरू कर दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राजेश पाठक, एफएसओ शिव राम यादव कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। शटर ना खुलने के साथ आग बुझाने का कोई रास्ता नहीं देखने पर दीवार को तोडी गई। गली संकरी होने के चलते दमकल की गाड़ी ओवरब्रिज पर खड़ी कर पानी की बौछार मार आग को काबू में करने का काम शुरू हुआ। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दोनों गोदामों में रखा लाखों का माल स्वाहा हो गया।
एफएसओ शिवराम यादव ने शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई है। उन्होंने बताया की दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। उन्होंने गोदाम के अंदर आग बुझाने का सिलेंडर तो मौजूद होने की बात कही है लेकिन भवन को अग्निशमन की एनओसी है इस पर उनका कहना है की इसकी जानकारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें -Alaya Apartment Collapse: रेस्क्यू की गई वृद्ध महिला की मौत, सिविल अस्पताल में हो रहा था इलाज
