मेरठ : नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ एक प्रयास संस्था ने मनाया गणतंत्र दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। एक प्रयास संस्था ने जरुरतमंद परिवारों के साथ गणतंत्र दिवस और संसथान का स्थापना दिवस मनाया। बच्चों के देश भक्ति गीतों और डांस प्रस्तुतियों पर लोग प्रफुल्लित दिखे। जरूरतमंद बच्चों का हौसला बढ़ाने सैकड़ों लोग पहुंचे। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में ये कार्यक्रम मंगलपांडे नगर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुआ। 

कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष रीतू शर्मा ने किया। सहयोगी जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता रहीं। ध्व्जारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। ममता सिंघल और रीतू शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। 

ममता सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि जनवरी 2021 में जरुरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से एक प्रयास का गठन किया गया था। हम चलते गए और कारवां जुड़ता गया। अब एक प्रयास की पहचान बन चुकी है और हम अपने निस्वार्थ उद्देश्य में आग बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर नीरज यादव, दिव्या शर्मा, शुभि मित्तल, अनीता चौधरी, रश्मि वर्मा, रानी मेहता आदि का भी सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें : मेरठ : 50 हजार के इनामी शातिर सुशील फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

संबंधित समाचार