आगरा: वीआईपी परिवारों तक पहुंचा कोरोना, कई पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ताजनगरी आगरा में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब कोरोना संक्रमण ने वीआईपी परिवारों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के बेटे समेत परिवार के कई सदस्य संक्रमित मिले हैं। वहीं विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ ही उनकी …

आगरा। ताजनगरी आगरा में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब कोरोना संक्रमण ने वीआईपी परिवारों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के बेटे समेत परिवार के कई सदस्य संक्रमित मिले हैं। वहीं विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ ही उनकी पत्नी, बेटा, बहू और नौकरानी भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी पॉजिटिव पाई गईं हैं। संक्रमितों में आगरा कमिश्नर के माता-पिता भीू शामिल हैं।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा वरिष्ठ चिकित्सकों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं 10 से ज्यादा अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस विभाग में भी कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आगरा पुलिस के दरोगा समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। बिचपुरी चौकी के दारोगा और सिपाही में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरी चौकी को सील कर दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव