महाराष्ट्र: उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है। आयोग को सूचित किया गया था कि पहले जो मतदान की तारीख तय की गयी थी उस दिन वहां 12वीं कक्षा और स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं। आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तिथि में बदलाव की घोषणा की। 

ये भी पढ़ें - PM MODI की मिस्र के राष्ट्रपति से वार्ता, हुआ संबंधों को ‘सामरिक गठजोड़’ स्तर पर ले जाने का फैसला

संबंधित समाचार