26 जनवरी : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कई सड़क मार्ग बंद कर दिए गए हैं, जबकि कई मार्गों का डायवर्जन कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से भी इस मौके पर खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड लाल किले पर भी आयोजित की जा रही है। गणतंत्र दिवस का ये महापर्व 26 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसे लेकर कुछ मार्गों में बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कल यानी 26 जनवरी के लिए एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में आवश्य दें। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपनी यात्रा पर जाने से पहले सनुश्चित कर लें, क्योंकि कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।

एडवाइजरी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले की ओर बढ़ेगी। ये परेड कार्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी।
इसके चलते एडवाइजरी में कहा गया कि बुधवार 25 जनवरी शाम छह बजे से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी तरह के ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। बुधवार को रात 10 बजे से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड और कर्तव्यपथ पर कोई क्रॉस-ट्रैफिक नहीं होगा।
सी-हेक्सागन-इंडिया गेट गुरुवार को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं से यातायात की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।
पर्यटन मंत्रालय गणतंत्र दिवस के मौके पर महापर्व का आयोजन कर रहा है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली गेट, हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), छत्ता रेल चौक, शांति वन, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग और जीपीओ (कश्मीरी गेट) से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, लोथियां रोड (जीपीओ से छत्ता रेल चौक तक), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (हनुमान मंदिर से छत्ता रेल चौक तक) पर यातायात प्रतिबंध या नियमन या डायवर्जन लगाया जा सकता है।
वैकल्पिक रूट
एडवाइजरी में कहा गया है कि मंदिर मार्ग की ओर जाने के लिए यात्री मदरसा, लोधी रोड टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड-धौला कुआं वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड से जा सकते हैं।
दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, पहाड़गंज की तरफ चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की तरफ मिंटो रोड और भवभूति मार्ग से जा सकते हैं।
पूर्वी दिल्ली से आईएसबीटी पुल, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज ब्रिज होते हुए बुलेवार्ड रोड ले सकते हैं और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। दक्षिण दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, चौक यमुना बाजार, एसपी मुखर्जी मार्ग, छत्ता रेल और कौड़िया ब्रिज ले सकते हैं।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 25, 2023
In view of @republicday2023 Celebrations, certain traffic restrictions will be effective in Delhi.
Commuters are requested to avoid the mentioned routes and plan their journey accordingly.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/BU4EfJJfuW
मेट्रो सेवाएं
मेट्रो सेवा गणतंत्र दिवास के मौके पर गुरुवार को परेड के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर बोर्डिंग या डी-बोर्डिंग केवल आमंत्रित या टिकट धारकों को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की अनुमति होगी।
DMRC ने बताया है कि 25 जनवरी सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक गणतंत्र दिवस में सुरक्षा व्यवस्था के चलते मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद रहेगी।
मेट्रो में मुफ्त यात्रा का मौका
गणतंत्र दिवस के मौके पर DMRC उन लोगों को भी तोहफा दे रहा है, जो गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनने कर्तव्य पाथ जाएंगे। जो लोग 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर जश्न का हिस्सा बनने के लिए जाएंगे और जिनके पास गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का टिकट होगा, उन्हें मेट्रो में फ्री राइड करने को मौका मिलेगा।
यातायात निर्देशिका
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 25, 2023
गणतंत्र दिवस 2023 @republicday2023 समारोह के मद्देनजर दिल्ली में कुछ यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उल्लेखित मार्गों के प्रयोग से बचें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/gKTiqp7lgk
यहां बसें होंगी समाप्त
पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग,आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरो रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट,आईएसबीटी कश्मीरी गेट,आईएसबीटी सराय काले खां,तीस हजारी कोर्ट।
अंतर्राज्यीय बसें यहां होंगी समाप्त
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम आने वाली बसें NH-24, रिंग रोड होते हुए आएंगी और भैरो रोड पर समाप्त होंगी। NH-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर दाईं ओर मुड़ेंगी और आईएसबीटी आनंद विहार पर समाप्त होंगी। गाजियाबाद की तरफ से आने वाली बसें मोहन नगर पर वजीराबाद पुल के लिए भोपुरा चुंगी की तरफ मोड़ दी जाएंगी। धौला कुआं की तरफ से आने वाली सभी बसें धौला कुआं पर समाप्त हो जाएंगी।
एडवाइजरी में निर्देश
दिल्ली यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को इन मार्गों पर निकलने के लिए पर्याप्त समय निकालकर जाने की सलाह दी है। लोगों को सड़कों पर भीड़ कम करने में सहयोग के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। एडवाइजी के मुताबिक, इस मौके पर लोग अपने वहनों को तय स्थानों पर ही पार्क करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में हिमपात, कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण 265 सड़कें बंद
