रामपुर : 'लोगों में मोहब्बत घोल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा'

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए हुआ मंथन, हर ब्लॉक पर बनाए जाएंगे दो प्रभारी और हर वार्ड पर एक प्रभारी

रामपुर : 'लोगों में मोहब्बत घोल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा'

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में भय का माहौल है। कहा कि मोहब्बत के आगे नफरत हार रही है और देश राहुल गांधी से जुड़ रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की उपलब्धि बन चुकी है। 

हिमायत उल्लाह खां मार्केट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बुधवार की दोपहर हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव और प्रांतीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की। कहा कि हर ब्लॉक पर दो प्रभारी बनाए जाएंगे और शहर के हर वार्ड पर एक प्रभारी की नियुक्ति होगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि राहुल गांधी ने साबित कर दिया के वह देश की आवाज है। 

कांग्रेस का अभियान हाथ से हाथ जोड़ों भारत जोड़ों यात्रा का ही एक हिस्सा है। प्रान्तीय अध्यक्ष एव पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की उपलब्धि बन चुकी है। महंगाई से जनता त्रस्त है गैस सिलेंडर के दाम 1100 तक पहुंच गए हैं और पेट्रोल के दाम बेलगाम हैं। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठप है प्रदेश मे बुरा हाल है कोई सुरक्षित नहीं है। 

बैठक में प्रदेश सचिव असलम मियां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, मुतिउर्रहमान खां बब्लू, अरशद अली खां गुड्डू, सचिन चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्षा रेशमा बी, मामून शाह खां, सचिन त्रिवेदी, निक्कू पंडित, अकरम सुलतान, राज चौहान, महफूज मंसूरी, एकलव्य वाल्मीकि, लल्लन खां, जब्बार खां, मास्टर फिरोज, अब्दुल सबूर खां, बाबू खां फौजी, शप्पू अन्सारी, शैजी सैफी, रवि टण्डन, हसीब खां, हारून खां, दामोदर सिंह गंगवार, महेन्द्र यदुवंशी, शारिब खां, आमिर कुरैशी, शेरोज़ मंसूरी, रामगोपाल सैनी, जमील मियां, मुश्ताक अली, इदरीस,आसिफ खां, शारिक जापानी, वकील अहमद, अंकुश अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल, रहमान अली आदि मौजूद रहे। संचालन शहर अध्यक्ष नोमान खां ने किया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: रजा लाइब्रेरी से पांडुलिपि और प्राचीन एलबम गायब