बहराइच : घर में सो रहे आटो चालक पर धारदार हथियार से वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के परसिया गांव निवासी आटो चालक मंगलवार को अपने घर में सो रहा था। रात एक बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी (25) पुत्र उदय राज तिवारी आटो चलाता है। मंगलवार को वह आटो चलाने के बाद घर पहुंचा। वाहन को चार्जिंग पर लगा दिया। इसके बाद खाना खाकर धर्मेंद्र सो गया। रात एक बजे अज्ञात लोग बरामदे में पहुंचे। सभी ने चारपाई पर सो रहे धर्मेंद्र पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

धर्मेंद्र ने अपने बचाव में शोर मचाया। लेकिन तब तक हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के अन्य लोगों के दौड़ने पर हमलावर फरार हो गए। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर शहीर खान ने बताया कि युवक को काफी चोट लगी है। घायल चालक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दर्ज करने की दी हिदायत

संबंधित समाचार