26 जनवरी : PM Modi ने 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना है। मोदी ने ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

 देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में अलग-अलग थीम की झांकियां देखने को मिलेंगी। इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है। 

ये भी पढ़ें : 26 जनवरी: शाह, नड्डा, योगी और केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और जवानों को किया नमन 

संबंधित समाचार