Republic Day Parade: लखनऊ में रिहर्सल के दौरान छात्रों में हुई थी झड़प, स्कूल से 6 का हुआ निष्कासन
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक दिन पहले गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में सैनिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में आज कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल ने छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही स्कूल ने अपने एक स्टाफ सदस्य को बर्खास्त किया है जबकि एक स्टाफ सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक स्टाफ सदस्य को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस मामले में अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (UPSA) ने सैनिक स्कूल के कैडेटों के खिलाफ लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को भी शिकायत प्रेषित की है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि सैनिक स्कूल के छात्रों ने सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही बैगपाइप बैंड में शामिल 25 लड़कियों को सैनिक स्कूल के लड़कों ने परेशान किया।
इस मामले में सैनिक स्कूल प्रशासन की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि यह सब सेंट जोसेफ स्कूल और सैनिक स्कूल के छात्रों के बीच एक विवाद के साथ शुरू हुआ, जिसमें सैनिक स्कूल प्रशासन ने नैतिक जिम्मेदारी ली और कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें -Mulayam Singh समेत UP की आठ विभूतियों को पद्म अलंकरण, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
