सहारनपुर: देवबंद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मजाहिर हसन का निधन
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मजाहिर हसन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हसन ने आज सुबह अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देवबंद नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
देवबंद नगर के राजनीतिक और सामाजिक सहित काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास मोहल्ला अंदुरून कोटला पहुंचकर शोक प्रकट किया। हसन लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी और जनता की सेवा की। वह गांधी परिवार से भी करीबी संबंध रखते थे।
यह भी पढ़ें:-मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- सपा के लोग नहीं रखते लोकतंत्र में विश्वास
