Axar Patel Wedding with Meha : कौन हैं मेहा पटेल, जिनके साथ अक्षर पटेल ने लिए सात फेरे...देखें PHOTOS
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी की। अब उनके बाद स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षर ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए। अक्षर पटेल की शादी गुरुवार (26 जनवरी) को गुजरात के वडोदरा में हुई। अब इस शादी समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
तस्वीरों में अक्षर और मेहा नक्काशीदार सफेद रंग के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यहां अक्षर पारंपरिक पगड़ी बांधे दिखाई दे रहे हैं। मेहा भी शादी के जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं।
अक्षर और मेहा के फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेहंदी, हल्दी, संगीत सेरेमनी से लेकर सात फेरों तक के कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
आपको बता दें कि 28 साल के अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। पिछले साल ही मेहा और अक्षर की सगाई हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षर पटेल ने विंटेज कार पर अपनी बारात निकाली।
अक्षर पटेल दूल्हा बन गए हैं. दुल्हनिया मेहा पटेल को लेने बारात भी धूमधाम से निकली. #axarpatel #axarpatelwedding pic.twitter.com/WA1v7CLATY
— Shribabu Gupta (@ShribabuG) January 26, 2023
अक्षर-मेहा की शादी में मोहम्मद कैफ, जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।
https://www.instagram.com/p/Cn5CePlrXv3/?hl=hi
अक्षर ने न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लिया
अक्षर पटेल ने इसी साल के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज क्लीन स्वीप से जीती है। अब भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अक्षर ने शादी के लिए इन दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक से ब्रेक लिया है।
@akshar2026 & Meha Patel ❤️#AxarPatel #AxarPatelWedding pic.twitter.com/uD74erkB9H
— Meha Patel (@Meha_Patela) January 27, 2023
कौन है मेहा पटेल?
मेहा पटेल पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपना डाइट प्लान भी शेयर करती हैं। अक्षर पटेल और मेहा को कई बार साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया है। हाल ही में दोनों अमेरिका भी गए थे। इतना ही नहीं मेहा ने अक्षर पटेल के लिए अपने एक हाथ पर Aksh नाम का टैटू भी बनाया है। दरअसल मेहा पटेल को रील बनाने का भी काफी शौक है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर लगातार रील शेयर करती हैं।
ये भी पढ़ें : KL Rahul Wedding : वेडिंग गिफ्ट में विराट कोहली ने केएल राहुल को दी करोड़ों की कार, एमएस धोनी से मिला ये खास तोहफा