बाराबंकी: स्नातक की छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद, बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी बीए की छात्रा 18 दिन पूर्व लापता हो गई थी। जिसके न मिलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक बीए की छात्रा 9 जनवरी से लापता है। 

पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी शहर स्थित एक कॉलेज को पढ़ने गई थी। जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। वहीं से कोई अज्ञात व्यक्ति पुत्री को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन कि किंतु कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार की देर रात पीड़ित पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-बलिया में बाघ के हमले में दो युवक घायल, इलाके में हड़कंप

 

संबंधित समाचार