आज का राशिफल: 08 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा। वृष- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप …

मेष- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

वृष- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

मिथुन- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।

कर्क- आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

सिंह- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है।

कन्या- आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यापार के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- आज प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

धनु- आज तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

मकर- आज आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

कुंभ- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

मीन- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।