अयोध्या: सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में मूक बधिर बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली का आयोजन मंदबुद्धि मूकबधिर विद्यालय, तुलसीनगर अयोध्या से किया गया।

रैली तुलसी उद्यान से होते हुए लता मंगेशकर चौक, हनुमान गुफा, श्री परमहंस आश्रम से पुनः स्कूल पहुंची। सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल की अध्यक्षता में रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघवेन्द्र शुक्ला, जिला कामंडेड होमगार्ड्स ने किया। प्रधानाचार्य अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे।

तुलसी उद्यान पर एसएचओ अयोध्या मनोज शर्मा ने रैली का पथ प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ज्ञान प्रकाश दूबे एवं सीआरपीएफ के रमन, पंकज राय के संयोजन में रैली सकुशल सम्पन्न हुई। रैली के समापन के बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: घर में लहूलुहान मिला महिला बीडीसी का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार