शर्मनाक! लखनऊ में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने हाईस्कूल की छात्रा के कुछ आपत्तिजनक फोटोग्राफ ले लिए थे। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक छात्रा को एक होटल में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

लगातार ब्लैकमेल किए जाने पर छात्रा परेशान हो गई। जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजनों ने ठाकुरगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ठाकुरगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि वह घर के नजदीक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। कोचिंग सेंटर से ही उसकी दोस्ती वीरू सिंह से हो गई। आरोप है कि वीरू ने चोरी-छिपे छात्रा के कुछ अश्लील फोटोग्राफ ले लिए और वह उन तस्वीरों के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

परिजनों ने बताया कि वीरू छात्रा के फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देता था। फोटो को वापस करने के लिए उसने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बावजूद आरोपी छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा था। जिससे परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और कोतवाली पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी विकास राय के मुताबिक, गत 22 जनवरी को हाईस्कूल की छात्रा ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा की अश्लील फोटो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने दुबग्गा बसंतकुंज निवासी वीरू सिंह को गिरफ्तार किया है। वीरू एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

संबंधित समाचार