Hardoi Accident: पिकअप की टक्कर से हुई रिटायर शिक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खेत से वापस लौटते हुए ब्लाक मुख्यालय के पास हुआ हादसा

हरदोई, अमृत विचार। खेत से वापस लौट रहे रिटायर शिक्षक को तेज़ रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह ज़ख्मी हो गया था। उसे शहर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के सैदपुर निवासी 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पुत्र बलवंत पेशे से शिक्षक थे,सन् 2016 में रिटायर होने के बाद से खेती-बाड़ी का काम देख रहे थे। सुरेश चंद्र शुक्रवार की सुबह खेत पर गए हुए थे, वहीं से साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।उसी बीच टोंडरपुर ब्लाक मुख्यालय की मोड़ पर पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही पिकअप ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गए।आनन-फानन में शहर के एक निजी हास्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से दूसरे हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बताते हैं कि सुरेश चंद्र के तीन बेटे संजीव कुमार, आशीष कुमार और आलोक कुमार के अलावा तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - Breaking News: विवादों में चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद पहुंचे सपा कार्यालय, अखिलेश कर सकते हैं बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार