बरेली : निवर्तमान मेयर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला मुकरी, कहा-विरोधी पार्टी की साजिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निवर्तमान मेयर उमेश गौतम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला शनिवार को अपने बयान से मुकर गई। कोतवाली पहुंची महिला ने कहा कि ये विरोधी पार्टी की साजिश थी। उन लोगों के भड़काने पर उसने मेयर उमेश गौतम और उनके ड्राइवर प्रमोद पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए। 

महिला ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इस संबंध में उसने सीओ को अपना शपथ पत्र भी दे दिया है। महिला ने कहा कि अज्ञात लोगों ने उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें : बरेली : शहर के बड़े BJP नेता समेत अन्य पर महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप



संबंधित समाचार