Video: लखनऊ में रिक्शा चालक पर चप्पल बरसाती महिला का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थप्पड़ गर्ल के बाद अब चप्पल बरसाती महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक रिक्शा चालक को चप्पल जमकर पीट रही है। वहीं राजधानी पुलिस महिला के सामने लाचार नजर आई। महिला की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

आप भी देखें ये वीडियो...


बता दें कि इससे पहले भी राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिसवालों के सामने बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को पिटाई करती युवती का वीडियो सामने आया था वहीं इसके बाद भी चारबाग में एक युवती की थप्पड़ और घूसों से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में 'थप्पड़बाज' लड़के ने युवती की जमकर थप्पड़ और घूसों से पिटाई कर दी थी, हैरानी की बात ये कि है ये पूरी वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: चोरों का गांव में धावा, पांच मकान से उड़ाई लाखों की संपत्ति, एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

संबंधित समाचार