बाराबंकी: ज्वालामुखी मंदिर के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में जरई काछा मजरे के अंबौर में ज्वालामुखी मंदिर के पास झाड़ियों में लगे चिलवल के पेड़ से एक 28 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। जिसको लेकर थाना रामनगर में परिजनों द्वारा मृतक के पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति पर युवक का अपहरण व उसके साथ अप्रिय घटना घटित करने की शंका जताई थी।
इधर घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची सफदरगंज थाने की पुलिस ने मृतक के कपड़ों में रखे आधार कार्ड से मृतक की पहचान अनुज यादव पुत्र हेतराम यादव निवासी सिलौटा थाना रामनगर के रूप में की। जिस पर सफदरगंज पुलिस ने थाना रामनगर को युवक के बारे में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में थाना सफदरगंज की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अब मामले में आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें की थाना रामनगर के सिलौटा गांव निवासी हेतराम ने बीती 27 तारीख को थाना रामनगर में एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने अपने बेटे अनुज यादव जोकि खेत में दवा डालने गया था। उसका अपहरण कर उसके साथ अप्रिय घटना करने का आरोप पड़ोस गांव सिरकौली निवासी राममिलन पुत्र कल्लू व रामनरेश हक्कल पुत्र घुरू लगाया।
पत्रकारों से बात करते हुए मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले अनुज ने अपने चाचा के लड़के प्रदुम को फोन कर रोते हुए बताया था कि कुछ आदमी हमारे पीछे पड़े हुए है। आज हम बचेंगे नहीं। जिसके बाद परिजनों ने अनुज की काफी खोजबीन की।
लेकिन उसका कोई पता न चला। जिसके बाद मृतक के पिता ने युवक अपहरण व उसके साथ अप्रिय घटना घटने की शंका व्यक्त कर एक शिकायती पत्र रामनगर को दिया। दूसरे दिन थाना सफदरगंज पुलिस ने थाना रामनगर पुलिस को अनुज के फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिलने की सूचना दी।
यह भी पढ़ें:-Video: लखनऊ में रिक्शा चालक पर चप्पल बरसाती महिला का वीडियो वायरल
