बरेली : इलेक्ट्रिक पोल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। सिविल लाइंस सप्लाई डिपो के सामने इलेक्ट्रिक पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पोल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। पोल से आग की लपटें निकलती देख मौके पर भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग ने तुरंत ही वहां की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी। लोगों ने आग पर पानी डाल कर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पोल पर लगी सभी केबल जल चुकी थी।

ये भी पढ़ें- बरेली : चौपला से कुतुबखाना तक दी जाए टैम्पो-ऑटो रिक्शा चलाने की छूट, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार