Purvanchal Expressway: टायर फटने से पलटी कार, एक बच्ची समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर। पुरोहित व परिवार सहित कार से भूमि पूजन के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे अचानक कार का पिछला टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर ही पलट गई। कार पलटने से एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाते हुए क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस वे से किनारे करवाते हुए टोल प्लाजा पर भिजवा दिया।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिला निवासी जय प्रताप यादव की पत्नी आरती 31 वर्ष, पुत्री नन्दनी 6 वर्ष पुरोहित लल्लन, चालक कृष्णा यादव 23 वर्ष पुत्र बृजलाल यादव के साथ लखनऊ स्थित प्लाट पर भूमि पूजन के लिए शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे दोस्तपुर टोल प्लाजा से पूर्वांचल एक्सप्रेस व के रास्ते जा रहे थे जैसे ही कार 118किमी के पास पहुंची तभी कार का पिछला टायर फट गया। 

टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे दूसरे कार सवार ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस यूपीडा के कर्मियों ने कार को सीधा करवाते हुए उसमे फसे लोगो को बाहर निकाला तो आरती, नन्दनी व पुरोहित लल्लन गंभीर रूप से चोटिल थे जिन्हे एंबुलेश से जिला अस्पताल भेजा। वही मामूली रूप से चोटिल चालक कृष्णा का सीएचसी कूरेभार पर इलाज कराया गया।

सऊदी अरब से आ रहा था पति गांव से जा रही थी पत्नी
जय प्रताप यादव सऊदी अरब में रहता है। शनिवार को वह सऊदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था पारिवारिकजन उसे एयरपोर्ट से रिसीव करने के बाद लखनऊ में भूमि पूजन करते। इसके पहले पत्नी, बेटी सहित तीन लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। भूमि पूजन के बजाय जय प्रताप यादव परिजनों का इलाज कराने अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: ज्वालामुखी मंदिर के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज