हरदोई: बरेली जा रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद कोतवाली के ऍंगवा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

हरदोई, अमृत विचार। बेंगलुरु में पत्थर का काम करने वाला युवक अपने भाई के साथ लखनऊ से बरेली जा रहा था। इसी बीच शाहाबाद कोतवाली के ऐगवां रेलवे स्टेशन के पास वह चलती हुई ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि ऊधम सिंह नगर के खटीमा निवासी 24 वर्षीय फहीम और उसका भाई नईम बैंगलुरू में पत्थर-टायल्स का काम करते थे। बताते हैं कि शुक्रवार को दोनों लखनऊ पहुंचे जहां से बरेली जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुए,ट्रेन की बोगी में काफी भीड़-भाड़ थी,फहीम ट्रेन के दरवाज़े के पास वाली सीट पर बैठ गया।जबकि उसका भाई नईम कुछ दूरी पर बैठा था। ट्रेन जैसे ही शाहाबाद कोतवाली के ऐगवां रेलवे स्टेशन के पास पहुंची,उसी बीच फहीम चलती हुई ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही ट्रेन की बोगी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी: काम पर जा रहे युवक की लखनऊ में मौत

संबंधित समाचार