हरदोई: मां का नाम आवास सूची से कटने पर बिफरे प्रधान, सचिव से फोन पर की गाली-गलौज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माँझगांव प्रधान आशाराम ने फोन पर गाली देते हुए दी धमकी

हरदोई /अतरौली, अमृत विचार। ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत मांझगांव में प्रधान की मां का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना से सचिव द्वारा काटे जाने पर तमतमाये प्रधान सचिव से फोन पर गाली गलौज करते हुए ब्लॉक में देख लेने की धमकी दी । पुलिस ने प्रधान के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट , सरकारी कार्य में खलल डालने का मामला दर्ज किया है । 

माँझगांव के ग्राम विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश गौतम ने बताया प्रधान आशाराम की मां लक्ष्मी के नाम से प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम था । प्रधान का पक्का आवास बना होने के कारण आवास काट दिया गया जिससे बौखलाए प्रधान आशाराम ने शुक्रवार रात फोन पर गाली गलौज करते हुए ब्लॉक में देख लेने की धमकी दी हुई थी । शनिवार को एसओ आनन्द नारायण त्रिपाठी ने बताया सचिव आनन्द प्रकाश गौतम की सूचना पर प्रधान आशाराम के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा सहित धमकी देने के मामले का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : नकदी व जेवर डबल करने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

संबंधित समाचार