बदायूं: मतदान कल, आज रवाना हों जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले के 21 मतदान केन्द्रों पर 14748 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग 

बदायूं, अमृत विचार। विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक चुनाव में मतदान के लिए केवल एक दिन बाकी बचा है। शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना कर दी जाएंगीं। सोमवार 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। जिले में 21 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 14748 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शनिवार को डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मतदान केंद्रों पर जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में विधान परिषद चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सभी जोन और सैक्टरों में मजिस्ट्रेट व सर्किल अफसर तैनात किए गए हैं। संवेदानशील केंद्रों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। जिले में 21 मतदान केन्द्र और 28 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

जहां 30 जनवरी को सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर रविवार को पोलिंग पार्टियां के रवानगी संबंधी तैयारी कर ली गई है। शनिवार को मतदान केंद्रों पर बेरीकैटिंग का काम किया गया। 

डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को दातागंज ब्लॉक में बने मतदान केन्द्र का जायजा लिया। उन्होंने बेरीकैडिंग के अलावा शौचालय, पानी आदि व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, पेन, पेंसिल, सादा कागज एवं पानी की बोतल पूर्णतः प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें- रामचरितमानस टिप्पणी मामला: चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य के बचाव में आईं बेटी संघमित्रा, जानिए क्या कहा

संबंधित समाचार