आज का राशिफल। 29 जनवरी, 2023

आज का राशिफल। 29 जनवरी, 2023

मेष

आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलंदाजी न करें। बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से कोई कार्य बन सकता है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है।

वृष

आज अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन

आज कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क

आज मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह

आज विदेशों में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनाएंगे। अपने काम को लेकर सतर्क रहेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।

कन्या

आज तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों की परेशानी हो सकती है। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें।

तुला

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में बड़ी साझेदारी का योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। वाणी पर संयम बनाये रखें।

धनु

आज जॉब में अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। मित्रों की भावनाओं का ध्यान रखें।

मकर

आज अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण करें। काम बिगड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।

कुंभ

आज व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी  पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा।

मीन

आज संपत्ति विवाद से दूर रहें। नए कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। पुराना उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।

 

 

Related Posts