बरेली: रेल संपत्ति चुराने वाले तीन चोर और एक कबाड़ी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। आरपीएफ बरेली सिटी और बरेली जंक्शन व सीआइबी मुरादाबाद ने संयुक्त कारवाई करते हुए रेल संपत्ति चुराने वाले तीन आरोपियों और रेल संपत्ति की खरीद फरोख्त करने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। दरअसल दरअसल बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास सैलून साइडिंग पर इज्जतनगर मंडल के दो स्पेशल कोच खड़े होते हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: अभद्रता के विरोध में जिला अस्पताल में कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
इन स्पेशल कोचों से कॉपर वायर चोरी होने का मुकदमा बरेली जंक्शन आरपीएफ द्वारा दर्ज किया गया था। इसके अलावा राम गंगा बामियान के बीच राम गंगा पुल पर लगी सिग्नल केबिल चोरी होने का मुकदमा 27 जनवरी को बरेली सिटी स्टेशन पर दर्ज किया गया था। मुरादाबाद मंडल के आरपीएफ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमुंग वाडिवाल एस व सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिलोक सिंह रावत के निर्देशन में करवाई की गई।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभिषेक बिजारनिया ने बताया कि जांच के बाद तीन लोगों को पकड़ा जिसमे दो नाबालिग भी शामिल हैं। तीनों ने रेल संपत्ति चोरी स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर श्यामगंज से एक कबाड़ी को रेल संपति के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 25 हजार कीमत के कॉपर वायर। तीन हजार कीमत की 15 मीटर सिग्नल केबिल बरामद की गई।
आरोपियों ने बताया कि अलग अलग स्थानों से रेल संपत्ति चुराकर कबाडी को बेचते थे। आरपीएफ ने दो नाबालिग चोरों के अलावा एक अन्य चोरी के आरोपी लखन कश्यप उर्फ काली पुत्र बिहारी लाल निवासी रामलीला मैदान तिवारी मंदिर के पास थाना सुभाष नगर को भी गिरफ्तार किया साथ ही कबाड़ी मोबीन पुत्र नसीर अहमद निवासी कांकरटोला पुराना शहर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: डीआईओएस ने किया जयनारायण कॉलेज का औचक निरीक्षण, छात्रों को दिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
