पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिला में रविवार सुबह एक यात्री बस के खाई गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जिले के बेला इलाके में चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गयी और इसके बाद बस खाई में गिर गयी। खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गयी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

 पीड़ितों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है और बस में करीब 50 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। 

ये भी पढ़ें:- America: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत... एक महीने में गोलीबारी की छठी घटना