ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर हमला, एएसआई ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है  

ये भी पढे़ं- MP सहायक जेलर के घर पर लोकायुक्त का छापा, आय के ज्ञात स्रोतों से 100 गुना अधिक संपत्ति मिली 

 

संबंधित समाचार