संभल में हत्यारोपी बदमाश ने पत्नि को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में खाद व्यापारी की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर देने के आरोपी बदमाश ने अपने ससुराल कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बाबेपुर गांव में शनिवार को पत्नि को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां बताया कि बदायूं में फैजगंज वेंहटा क्षेत्र के …

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में खाद व्यापारी की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर देने के आरोपी बदमाश ने अपने ससुराल कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बाबेपुर गांव में शनिवार को पत्नि को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां बताया कि बदायूं में फैजगंज वेंहटा क्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी भूप सिंह गत 30 जुलाई को जारई गांव के पास हुई चन्दौसी निवासी खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की लूट के दौरान हत्या कर देने की वारदात में शामिल था।

उन्होंने बताया कि बदमाश भूप सिंह आज सुबह लगभग चार बजे अपने ससुराल बाबेपुर में आया था। ससुराल में छत पर सो रही पत्नि गीता ने भूप सिंह से उसके द्वारा की गई वारदात के बारे में अपने पिता को बता देने को कहा। इसी को लेकर गीता और भूप सिंह में कहासुनी हो गई। नाराज होकर भूप सिंह ने गीता को गोली मार दी और फिर नीचे उतरने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गीता को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुँचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। यमुना प्रसाद ने बताया कि खाद व्यापारी की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर देने की वारदात में शामिल दो बदमाशों महेन्द्र सिंह व संतोष मौर्य को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है तथा एक बदमाश जितेन्द्र ने जहर खा लिया था जिसका मेरठ में उपचार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार