मध्य प्रदेश: होशंगाबाद रेलवे स्टेशन अब जाना जाएगा नर्मदापुरम Railway Station

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने मध्यप्रदेश स्थित होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डब्ल्यूसीआर ने शनिवार को एक परिपत्र जारी कर होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन कर दिया है। 

उनके अनुसार सक्षिप्त रूप में इसे अब एचबीडी की जगह एनडीपीएम लिखा जाएगा। यह स्टेशन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 75 किलोमीटर दूर है। मालूम हो कि होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम जिला और होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम शहर पहले ही किया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें-  OMG! धराशायी होने वाला था मकान, एक चूहे ने बचा ली पूरे परिवार की जान, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

संबंधित समाचार