बहराइच: जेल में निरुद्ध बंदियों को लगाए गए बूस्टर डोज, कोरोना से बचाव के लिए लगा शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला कारागार में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों कोविड का बूस्टर डोज लगाया गया। जिले में कोरोना वैक्सीन दो सप्ताह पूर्व आई है। ऐसे में जिले के लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जिला जेल कारागार में शिविर लगा। स्वास्थ्य कर्मी उमा मिश्रा और रेखा चौहान की टीम ने जेल में निरुद्ध बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाया। 

जेल अधीक्षक देवकांत ने बताया कि सुरक्षा के बीच जेल के 30 बंदियों को बूस्टर डोज लगा है। छूटे लोगों आने वाले रविवार को बूस्टर डोज लगवाया जायेगा। जिससे जेल में निरुद्ध बंदी कोरोना संक्रमण की चपेट में न आएं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ताला तोड़कर मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी, शादी में शामिल होने गए था परिवार

संबंधित समाचार